UP Road Accident News: UP में मौत का तांडव, भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, थार के उड़ गए परखच्चे, देखें रूह कंपा देने वाला वीडियो

UP Road Accident News: UP में मौत का तांडव, भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, थार के उड़ गए परखच्चे, देखें रूह कंपा देने वाला वीडियो

UP Road Accident News: UP में मौत का तांडव, भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, थार के उड़ गए परखच्चे, देखें रूह कंपा देने वाला वीडियो

UP Road Accident News: UP में मौत का तांडव, भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, थार के उड़ गए परखच्चे, देखें रूह कंपा देने वाला वीडियो /image: X

Modified Date: August 31, 2026 / 10:24 am IST
Published Date: August 31, 2026 9:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • हापुड़ के गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलटी, चार दोस्तों की मौत और एक घायल
  • कासगंज में श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत
  • कासगंज हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं

हापुड़/कासगंज। UP Road Accident News: उत्तरप्रदेश में दो अलग अलग भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे (Hapur Thar Accident) पर तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में थार में सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। वहीं, दूसरे मामले में कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में शिव इंटर कॉलेज के पास पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए।

हापुड़ में थार पलटी, 4 की मौत (Hapur Thar Accident)

UP Road Accident News बताया जा रहा है कि हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में थार में सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां बदायूं से दिल्ली जा रही थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी सवार चार युवकों की मौत हो गई, मृतकों की पहचान जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि शामिल के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद थार के परखच्चे उड़ गए, सामने आए तस्वीर से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितनी भयानक थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिंभावली पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत ( Kasganj Road Accident)

Kasganj Pickup Truck Accident वहीं कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के जनपद करौली से तीर्थनगरी सोरोंजी जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मैक्स पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इसके अलावा वाहन में सवार सात बच्चे, आठ महिलाएं और आठ पुरुष घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.