क्या बचत की अपील केवल आम लोगों के लिए है; राजनीतिक अभियानों में ‘फिजूलखर्ची’ पर भड़के राज ठाकरे

क्या बचत की अपील केवल आम लोगों के लिए है; राजनीतिक अभियानों में 'फिजूलखर्ची' पर भड़के राज ठाकरे

क्या बचत की अपील केवल आम लोगों के लिए है; राजनीतिक अभियानों में ‘फिजूलखर्ची’ पर भड़के राज ठाकरे
Modified Date: May 12, 2026 / 03:58 pm IST
Published Date: May 12, 2026 3:58 pm IST

मुंबई, 12 मई (भाषा) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार को सवाल किया कि क्या खर्चों में कटौती की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील केवल आम लोगों के लिए है।

उन्होंने हाल में हुए चुनावों के दौरान प्रचार अभियानों में ईंधन के उपयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन अभियानों में हजारों कार इस्तेमाल की गईं और कई रोडशो किए गए।

लोगों से ईंधन का इस्तेमाल कम करने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और एक साल तक सोने की खरीद टालने की प्रधानमंत्री मोदी की हालिया अपील के बाद ठाकरे ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेता बड़े-बड़े काफिलों के साथ देशभर में यात्राएं कर रहे हैं।

ठाकरे ने कहा, “उन्होंने रोडशो भी किए, हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया, उनपर पुष्पवर्षा हुई और राजनीतिक अभियानों में फिजूलखर्ची की गई।”

ठाकरे ने सवाल किया, “क्या प्रधानमंत्री यह स्वीकार करेंगे कि ‘ऐसी राजनीतिक अति हमारी गलती थीं और हम सभी, जिनमें मैं (मोदी) भी शामिल हूं, इन्हें नहीं दोहराएंगे? आपकी गलतियों की सजा आम आदमी क्यों भुगते? क्या मितव्ययिता केवल नागरिकों के लिए है, राजनीतिक वर्ग के लिए नहीं?”

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में