शिंदे के खिलाफ टिप्पणी पर कोई पछतावा नहीं, माफी नहीं मांगूंगा : कुणाल कामरा
शिंदे के खिलाफ टिप्पणी पर कोई पछतावा नहीं, माफी नहीं मांगूंगा : कुणाल कामरा
मुंबई, नौ अप्रैल (भाषा) स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानमंडल की एक समिति के समक्ष पेश हुए और कहा कि उन्हें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कोई पछतावा नहीं है तथा वह इसके लिए माफी नहीं मांगेंगे।
कामरा ने बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह अपनी टिप्पणी पर कायम हैं और “दिखावटी” माफी नहीं मांगेंगे।
कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी होने के बाद उनके खिलाफ शिकायत की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया था।
स्टैंडअप कॉमेडियन ने कहा, “आज शाम मुझसे हुई जिरह के आखिरी तीन सवाल मुझे इस तरह याद हैं – क्या आपको पछतावा है? नहीं। क्या आपको अपने कहे पर खेद है? नहीं। अगर आप बिना शर्त माफी मांगते हैं, तो इस मामले को अलग नजरिये से देखा जाएगा – नहीं, मैं ऐसा नहीं कर सकता, क्योंकि माफी सच्ची नहीं होगी और यह अन्य कलाकारों एवं उनकी स्वतंत्रता के लिए एक गलत मिसाल कायम करेगी।”
भाषा पारुल राजकुमार
राजकुमार

Facebook


