प्राचीन काल से भगवान हनुमान, इतिहास काल से छत्रपति शिवाजी महाराज आदर्श हैं: भागवत
प्राचीन काल से भगवान हनुमान, इतिहास काल से छत्रपति शिवाजी महाराज आदर्श हैं: भागवत
नागपुर, 12 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्राचीन काल से भगवान हनुमान और इतिहास काल से 17वीं शताब्दी के मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज आदर्श हैं।
स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और इसके शीर्ष नेताओं एम एस गोलवलकर और बालासाहेब देवरस ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि भगवा ध्वज आरएसएस का आदर्श है, जिसका मुख्यालय नागपुर में स्थित है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह (भगवा झंडा) हमारे सिद्धांतों का प्रतीक है।’’
भागवत ने कहा, ‘‘यदि आप एक व्यक्ति को एक आदर्श के रूप में चाहते हैं, तो तीनों (आरएसएस प्रमुखों) ने कहा है कि प्राचीन काल से हमारे आदर्श रामभक्त भगवान हनुमान हैं और इतिहास काल से, हमारे आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज हैं।’’
भाषा अमित माधव
माधव

Facebook


