महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 298 नए मामले, दो मरीजों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 298 नए मामले, दो मरीजों की मौत

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 298 नए मामले, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: September 26, 2021 9:48 am IST

ठाणे, 26 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 298 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,58,041 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नए मामले शनिवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि संक्रमण से दो और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,396 हो गई है। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.04 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,35,717 हो गई है और मृतक संख्या 3,274 हो गई है।

भाषा सुरभि मानसी

मानसी


लेखक के बारे में