महाराष्ट्र : ठाणे की झील में एक अज्ञात महिला का शव मिला

महाराष्ट्र : ठाणे की झील में एक अज्ञात महिला का शव मिला

महाराष्ट्र : ठाणे की झील में एक अज्ञात महिला का शव मिला
Modified Date: June 6, 2023 / 12:52 pm IST
Published Date: June 6, 2023 12:52 pm IST

ठाणे, छह जून (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक झील से एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने सोमवार शाम को वरहला झील में महिला का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

भिवंडी शहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि हरे रंग की साड़ी पहनी महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है।

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में