महाराष्ट्र: दहेज को लेकर दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के बीच झड़प, मामला दर्ज

महाराष्ट्र: दहेज को लेकर दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के बीच झड़प, मामला दर्ज

महाराष्ट्र: दहेज को लेकर दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के बीच झड़प, मामला दर्ज
Modified Date: May 10, 2026 / 08:44 pm IST
Published Date: May 10, 2026 8:44 pm IST

पालघर, 10 मई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में रविवार को एक शादी समारोह के दौरान दहेज को लेकर दूल्हा-दुल्हन के परिजनों के बीच झड़प हो गई जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शादी के आयोजन स्थल पर हुए हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें दोनों पक्षों के मेहमानों को बहस, हाथापाई और धक्का-मुक्की करते हुए देखा गया।

मानिकपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “झगड़ा दहेज को लेकर हुआ था। कई लोग घायल हुए हैं और वे उपचाराधीन है। भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वायरल वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में