Maharashtra CM News Latest Update: अजित पवार ने ऐन मौके पर फिर किया खेला, फडनवीस का सीएम बनना तय! शिंदे की उम्मीदों पर फिर गया पानी?
Maharashtra CM News Latest Update: अजित पवार ने ऐन मौके पर फिर किया खेला, फडनवीस का सीएम बनना तय! शिंदे की उम्मीदों पर फिर गया पानी?

Maharashtra BJP Observer
मुंबई: Maharashtra CM News Latest Update महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बपर जीत के बाद अब महायुति गठबंधन विधायक दल का नेता चुनने की कवायद में लगी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस अपने दावेदारी मजबूत करने में लगे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों नेताओं के बीच खींचतान शुरू हो गई है। लेकिन इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि एनसीपी गुट के नेता अजित पवार ने खेला कर दिया है और इसके बाद एकनाथ शिंदे का सीएम बनने का सपना चूर-चूर हो गया है।
Maharashtra CM News Latest Update मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी अजित पवार ने देवेंद्र फडनवीस को सीएम बनने की सहमति दे दी है। बताया गया कि रविवार को हुई मीटिंग में अजित पवार और उनके सभी विधायकों ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाने का समर्थन किया। माना जा रहा है कि अजित पवार और एनसीपी विधायकों का समर्थन मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस का दावा मजबूत हो गया है। वहीं सूत्रों की मानें तो आरएसएस भी यही चाहती है। संघ चाहती है कि शिंदे नहीं फडनवीस ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनें।
वहीं, शिंदे कैंप में अब भी उनके विधायक चाहते हैं कि एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री बने रहें। शिंदे कैंप की इसे लेकर दलील भी है। शिंदे कैंप का कहना है कि चूंकि लड़की बहन योजना (लाडकी-बहन योजना) सीएम एकनाथ शिंदे ने शुरू की थी, जिसका फायदा महायुति को हुआ। शिंदे कैंप का मानना है कि आने वाले बीएमसी चुनाव और दूसरे म्युनिसिपल चुनावों में एकनाथ शिंदे का सीएम बनने से फायदा होगा।
हालांकि, भाजपा कैंप की सोच शिंदे से बिल्कुल अलग है। बीजेपी के नेता चाहते हैं कि सबसे ज्यादा सीट बीजेपी की है इसलिए बीजेपी की तरफ देवेंद्र फडणवीस को ही सीएम बनाना चाहिए। फिलहाल, महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार ही है। सूत्रों का कहना है कि आज इस सस्पेंस से पर्दा हट सकता है। आज यानी सोमवार को देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार दिल्ली में रहेंगे। यहां उनकी मुलाकात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से होगी। इसी बैठक में सीएम को लेकर चीजें तय हो जाएंगी।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Maharashtra CM News Latest Update: Ajit Pawar Change Game
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 amशिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 am