महाराष्ट्र : फडणवीस ने पारंपरिक तरीके से गणेशोत्सव मनाने पर जोर दिया
महाराष्ट्र : फडणवीस ने पारंपरिक तरीके से गणेशोत्सव मनाने पर जोर दिया
मुंबई, 14 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को लोगों से अपील की कि वे कम से कम प्रदूषण के साथ पारंपरिक तरीके से गणेशोत्सव मनाएं क्योंकि राज्य में 11 दिनों तक चलने वाला यह त्योहार ऐसे समय में शुरू हुआ है जब तेज आवाज वाले ‘साउंड सिस्टम’ पर रोक लगाने की मांग की जा रही है।
फडणवीस ने अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश का स्वागत किया और राज्य के किसानों के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने लोगों से उत्सव के दौरान कम से कम प्रदूषण फैलाने की अपील भी की।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विघ्नहर्ता सभी के जीवन में खुशियां लाएं। हमारे देश, राज्य, लोगों और किसानों को शांति एवं समृद्धि मिले। मैं लोगों से प्रदूषण को न्यूनतम रखने और पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने की अपील करता हूं।’’
उनका यह बयान त्योहार के दौरान तेज आवाज वाले ‘डीजे साउंड सिस्टम’ के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बीच आया है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी दादर स्थित अपने आवास ‘शिवतीर्थ’ में भगवान गणेश का स्वागत किया।
भाषा
राखी मनीषा
मनीषा

Facebook


