आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दीं गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दीं गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने दीं गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
Modified Date: September 14, 2026 / 10:58 am IST
Published Date: September 14, 2026 10:58 am IST

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 14 सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और युवाजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को राज्य के लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने कहा कि गणेश चतुर्थी परिवार के सभी सदस्यों की भागीदारी के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है।

नजीर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं विनायक चविती (गणेश चतुर्थी)उत्सव के अवसर पर आंध्र प्रदेश के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं।’’

मुख्यमंत्री ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी।

नायडू ने कहा कि विघ्नों को दूर करने वाला और सफलता लाने वाला गणेश चतुर्थी का यह पर्व गांवों, कॉलोनियों, कस्बों और शहरों के बीच बिना किसी भेदभाव के हर इलाके में समाज के सभी वर्गों के लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि गणेश चतुर्थी एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो समाज के सभी वर्गों के लोगों को एक स्थान पर एक साथ लाता है।

जगन ने इस अवसर पर राज्य के सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विघ्नहर्ता भगवान विघ्नेश्वर और सफलता प्रदान करने वाले सिद्धिविनायक का आशीर्वाद व कृपा हमेशा सभी पर बनी रहे।

भाषा खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में