महाराष्ट्र : पालघर में चोरी के मामले में किशोर हिरासत में, तीन लाख रुपये बरामद

महाराष्ट्र : पालघर में चोरी के मामले में किशोर हिरासत में, तीन लाख रुपये बरामद

महाराष्ट्र : पालघर में चोरी के मामले में किशोर हिरासत में, तीन लाख रुपये बरामद
Modified Date: June 9, 2026 / 11:11 am IST
Published Date: June 9, 2026 11:11 am IST

पालघर, नौ जून (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में घर में चोरी के एक मामले में पुलिस ने 16 वर्षीय एक किशोर को हिरासत में लिया है और उसके पास से चोरी किए गए तीन लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना पांच जून को जिले के तलासरी क्षेत्र के कराजगांव में हुई थी, जब मकान मालिक अपनी दुकान पर गया हुआ था।

तलासरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घर लौटने पर मकान मालिक ने पाया कि मकान का पिछला दरवाजा टूटा हुआ है और अलमारी में रखे तीन लाख रुपये नकद गायब हैं।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और अन्य सूचनाओं के आधार पर रविवार को एक किशोर को पकड़ा।

अधिकारी ने कहा, ‘‘किशोर के कब्जे से चोरी किए गए तीन लाख रुपये नकद, 10 हजार रुपये मूल्य का एक मोबाइल फोन और 500 रुपये कीमत का एक बैग बरामद किया गया है।’’

पुलिस ने बताया कि किशोर को बाल सुधार गृह (रिमांड होम) भेज दिया गया है।

भाषा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में