Maharashtra News: सेल्फी बनी मौत की वजह, एक-एक कर खत्म हो गई दोस्तों की जिंदगी, दिल दहला देगी यह दर्दनाक घटना
Maharashtra News: जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। अमलनेर शहर के पास पानी से भरी एक खदान में मंगलवार शाम तीन किशोर डूब गए।
Maharashtra News/Photo Creadit: AI Image
- सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने से 3 किशोर 30 फीट गहरी खदान में डूबे
- एक दोस्त को बचाने की कोशिश में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई
- पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है
मुंबई। Maharashtra News: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। अमलनेर शहर के पास पानी से भरी एक खदान में मंगलवार शाम तीन किशोर डूब गए। उनमें से एक किशोर ‘सेल्फी’ लेने की कोशिश करते समय फिसल गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम 4:45 बजे चोपड़ा रोड पर फ्लाईओवर के पास स्थित एक गहरी खदान में हुई।
Maharashtra News मृतकों की पहचान मानव बंटी रत्नानी (14), कार्तिक विक्की उधवानी (14) और दिनेश विजय पंजवानी (17) के तौर पर हुई है। ये सभी अमलनेर की सिंधी कॉलोनी के रहने वाले थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर तीन किशोर पत्थर की खदान पर गए थे और उथले पानी से होते हुए एक ऊंची जगह पर पहुंचे। सेल्फी लेते समय, उनमें से एक का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में गिर गया।
Jalgaon News पुलिस ने बताया कि दूसरे किशोर ने उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की, लेकिन वह भी फिसलने लगा। फिर उसने तीसरे लड़के का हाथ पकड़ा। पुलिस ने बताया कि तीनों लगभग 30 फुट गहरे पानी में गिर गए। उसने बताया कि तीनों शव बरामद कर लिये गए हैं और मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें
- CGPSC Syllabus Change News: CGPSC के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, सिलेबस में होगा बड़ा बदलाव… एक क्लिक में भेजें अपना सुझाव
- Chhattisgarh IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए CEO… देखें पूरी लिस्ट
- MP Me Barish Ka Alert: प्रदेश में अगले 4 दिन भारी बारिश से मचेगी तबाही, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें आज किन जिलों में रहेगा खतरा

Facebook


