Chhattisgarh IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए CEO… देखें पूरी लिस्ट
Chhattisgarh IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए CEO... देखें पूरी लिस्ट
Chhattisgarh IAS Transfer List/Photo Creadit: IBC24 File
- छत्तीसगढ़ सरकार ने 8 IAS अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया
- रिमीजियूस एक्का बने SUDA के नए CEO, सुरुचि सिंह बनीं भिलाई नगर निगम आयुक्त
- कोरबा, धमतरी, दंतेवाड़ा, बस्तर और राजनांदगांव जिला पंचायतों को मिले नए CEO
रायपुर। Chhattisgarh IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 8 IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक, रिमीजियूस एक्का को राज्य शहरी विकास प्राधिकरण SUDA का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वहीं प्रतीक जैन को कोरबा जिला पंचायत का CEO बनाया गया है। सुरुचि सिंह को भिलाई नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि गजेंद्र सिंह ठाकुर को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Chhattisgarh IAS Transfer List इसके अलावा जयंत नाहटा को धमतरी जिला पंचायत CEO, एम. भार्गव को दंतेवाड़ा जिला पंचायत CEO, तन्मय खन्ना को बस्तर जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी दी गई है, इसके साथ ही दुर्गा प्रसाद अधिकारी को राजनांदगांव जिला पंचायत CEO नियुक्त किया गया है।
देखें पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें
- MP Me Barish Ka Alert: प्रदेश में अगले 4 दिन भारी बारिश से मचेगी तबाही, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें आज किन जिलों में रहेगा खतरा
- Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: इन 5 राशियों पर होगी छप्पर फाड़ पैसों की बारिश, जानें आज का अपना भविष्यफल
- Wayanad Landslide Video: वायनाड में फिर कुदरत का कहर, देखते ही देखते ढही पहाड़ी, 4 की मौत… रोंगटे खड़े कर देगा लैंडस्लाइड का वीडियो

Facebook


