महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव: कांग्रेस ने नामांकन पत्र वापस लेने पर दो प्रत्याशियों को किया निलंबित
महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनाव: कांग्रेस ने नामांकन पत्र वापस लेने पर दो प्रत्याशियों को किया निलंबित
मुंबई, पांच जून (भाषा) कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने विधान परिषद चुनाव के लिए आखिरी वक्त पर अपना नामांकन पत्र वापस लेने पर शुक्रवार को पार्टी के दो उम्मीदवारों को निलंबित कर दिया
पार्टी ने वर्धा-चंद्रपुर-गडचिरोली से उम्मीदवार बनाये गये शैलेश अग्रवाल और यवतमाल स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये गये साहेबराव कांबले को निलंबन आदेश सौंप दिए।
निलंबन आदेशों के अनुसार, पार्टी ने कहा कि कांबले और अग्रवाल को उनके अनुरोध पर पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया था, लेकिन उन्होंने नेतृत्व को गुमराह किया और अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली, जिससे पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं।
भाजपा, शिवसेना और राकांपा के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को इस महीने विधानपरिषद की 17 सीट के लिए होने वाले चुनाव में पांच सीट पर निर्विरोध जीत मिलने वाली है, क्योंकि इन निर्वाचन क्षेत्रों में कांबले और अग्रवाल समेत विपक्षी उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को समय सीमा समाप्त होने से पहले अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।
विधानपरिषद की 17 सीट के लिए 18 जून को चुनाव होने हैं और मतों की गिनती 22 जून को होगी। इस चुनाव के निर्वाचक मंडल में स्थानीय स्वशासन निकायों के सदस्य शामिल हैं।
भाषा राजकुमार दिलीप
दिलीप

Facebook


