Raisen Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 5 यात्रियों की मौत, एक का सिर दो हिस्सों में बंटा… मंजर देख कांप उठे लोग

Raisen Road Accident: रायसेन-भोपाल मार्ग पर टोल नाके के पास तेज रफ्तार दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में 5 यात्रियों की मौत हो गई।

Raisen Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 5 यात्रियों की मौत, एक का सिर दो हिस्सों में बंटा… मंजर देख कांप उठे लोग

Raisen Road Accident/AI Generated Image

Modified Date: June 5, 2026 / 03:39 pm IST
Published Date: June 5, 2026 3:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायसेन-भोपाल मार्ग पर दो बसों की आमने-सामने टक्कर
  • हादसे में 5 यात्रियों की मौत, 24 से अधिक घायल
  • सेहतगंज टोल प्लाजा के पास NH-146 पर हुआ भीषण सड़क हादसा

Raisen Road Accident: एमपी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, यहां रायसेनभोपाल मार्ग पर टोल नाके के पास तेज रफ्तार दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में 5 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 24 यात्री घायल बताए जा रहे है। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि एक यात्री का सिर फटकर दो हिस्सों में बंट गया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार घटना, शुक्रवार सुबह खरबई थाना क्षेत्र में आने वाले सेहतगंज टोल प्लाजा के पास NH-146 सिंगल लेन पर हुई। दो बसों की जोरदार भिड़ंत (Raisen Road Accident) में 5 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 24 यात्री घायल हो गए है। जा दो मृतकों की पहचान नीतीश व्यास पिता एसएन व्यास, उम्र 28 वर्ष निवासी पंडा टेकापार, सुल्तानगंज और माखन लोधी पिता रामबाबू लोधी उम्र 29 निवासी पचीपुरा, बेगमगंज के रूप में हुई है। बाकी तीन शवों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बसें भोपाल-सागर मार्ग पर चलती हैं। भोपाल से सागर जा रही बस के यात्रियों (Raisen Road Accident) की मौत हुई है। वहीं, दूसरी बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। भोपाल और रायसेन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें

Rajya Sabha Elections News: राज्यसभा चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

Chhattisgarh New Bus Fare: छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने बढ़ाया किराया, परिवहन विभाग के आदेश से पहले खुद से कर दी 30 प्रतिशत की वृद्धि, अब जगदलपुर से रायपुर का वसूल रहे 1000 रुपए

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.