महाराष्ट्र : ठाणे में एक वाहन से टकराई लग्जरी बस, 34 यात्री घायल
महाराष्ट्र : ठाणे में एक वाहन से टकराई लग्जरी बस, 34 यात्री घायल
ठाणे (महाराष्ट्र), नौ अक्टूबर (भाषा) ठाणे जिले के शाहपुर में एक निजी लग्जरी बस के एक अज्ञात वाहन के टकरा जाने से उसमें सवार कम से कम 34 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के उस समय हुई जब बस नासिक से मुंबई की ओर जा रही थी।
एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में से 20 यात्रियों के सिर में चोट आई है।
भाषा रवि कांत धीरज
धीरज

Facebook


