महाराष्ट्र : ठाणे में सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल

महाराष्ट्र : ठाणे में सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल

महाराष्ट्र : ठाणे में सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: February 18, 2022 11:28 am IST

ठाणे, 18 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी तहसील में ऑटोरिक्शा के दोपहिया वाहन से टकरा जाने से नौ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की सुबह मुंबई-नासिक राजमार्ग पर वडापे नाका पर हुई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ यात्रियों को ले जा रहा एक ऑटोरिक्शा मुड़ने का प्रयास कर रहा था कि तभी वह एक दोपहिया वाहन से टकरा गया। इस घटना में नौ यात्री घायल हो गए ,जिनमें से छह की हालत गंभीर लेकिन खतरे से बाहर है। छह घायलों को ठाणे स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में