महाराष्ट्र : सतारा जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की जीत पर शिवसेना ने साधा निशाना

महाराष्ट्र : सतारा जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की जीत पर शिवसेना ने साधा निशाना

महाराष्ट्र : सतारा जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की जीत पर शिवसेना ने साधा निशाना
Modified Date: March 21, 2026 / 06:40 pm IST
Published Date: March 21, 2026 6:40 pm IST

सतारा, 21 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के सतारा जिला परिषद (जेडपी) अध्यक्ष पद पर बहुमत न होने के बावजूद भाजपा द्वारा शिवसेना-राकांपा गठबंधन को हराकर जीत हासिल करने के बाद शिवसेना ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

शिवसेना ने इस परिणाम को “लोकतंत्र की हत्या” करार देते हुए भविष्य के “बड़े चुनावों” में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

सतारा जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रिया शिंदे को अध्यक्ष चुना गया था, शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गठबंधन के पास बहुमत होने के बावजूद भाजपा उम्मीदवार विजेता चुना गया है।

भाजपा ने मामूली अंतर से शिवसेना-राकांपा गठबंधन के आंकड़े को पार करते हुए शीर्ष पद हासिल किया।

शिवसेना के मंत्री एवं सतारा के संरक्षक मंत्री शंभूराज देसाई ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने (भाजपा ने) शिवसेना और राकांपा के दो-दो सदस्यों को अपने पक्ष में कर लिया। हम उनके खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू करेंगे।”

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “ फिलहाल भाजपा इस जीत से खुश हो सकती है, लेकिन आगे बड़े चुनाव होने वाले हैं। उस समय शिवसेना और राकांपा अपना रुख स्पष्ट करेंगी।”

देसाई ने कहा, “यह चुनाव निंदनीय है और लोकतंत्र की हत्या के समान है। इसके परिणाम सतारा जिले में गंभीर होंगे। मैं खुद ‘महायुति’ सरकार में मंत्री हूं, लेकिन हमारी अपनी पार्टी है और हमें उसके लिए काम करने का अधिकार है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा भले ही अपनी जीत का ढोल पीटे, लेकिन नैतिक जीत शिवसेना-राकांपा गठबंधन की हुई है।

महाराष्ट्र में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ‘महायुति’ सरकार के तहत सत्ता में साझेदार हैं।

देसाई ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान उनके साथ पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की की गई। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह अगले सप्ताह मंत्रिमंडल की बैठक में उठाएंगे।

भाषा रवि कांत रवि कांत देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में