मराठवाड़ा मानसून: बाढ़ से निपटने की तैयारियों के तहत नांदेड़ में 30 सितंबर तक एसडीआरएफ टीम तैनात

मराठवाड़ा मानसून: बाढ़ से निपटने की तैयारियों के तहत नांदेड़ में 30 सितंबर तक एसडीआरएफ टीम तैनात

मराठवाड़ा मानसून: बाढ़ से निपटने की तैयारियों के तहत नांदेड़ में 30 सितंबर तक एसडीआरएफ टीम तैनात
Modified Date: July 3, 2026 / 06:42 pm IST
Published Date: July 3, 2026 6:42 pm IST

नादेंड़, तीन जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में मानसून के दौरान संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों के तहत धुले से 36 सदस्यीय राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के एक दल को तीन महीने के लिए नांदेड़ जिले में तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि तीन अधिकारियों और 33 जवानों वाली एसडीआरएफ टीम ने दिन में नांदेड़ के कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष राहुल करदीले से मुलाकात कर औपचारिक रूप से दायित्व संभाल लिया है।

अधिकारी ने बताया कि यह टीम 30 सितंबर तक नांदेड़ में तैनात रहेगी।

अधिकारी ने कहा, ‘धुले की एसडीआरएफ इकाई पिछले चार वर्षों से मराठवाड़ा में बाढ़ संबंधी आपात स्थितियों से निपटने के लिए नांदेड़ में तैनात की जा रही है। पिछले वर्ष मानसून के दौरान टीम ने व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चलाए थे। अगस्त में चलाए गए एक बड़े अभियान के दौरान टीम ने मुखेड के मुकरामाबाद सर्किल के बाढ़ग्रस्त इलाकों से एक ही दिन में 386 लोगों को सुरक्षित निकाला था।’

अधिकारी ने बताया कि एसडीआरएफ टीम ने पड़ोसी परभणी, लातूर और हिंगोली जिलों में भी बचाव अभियान चलाए थे।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में