महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जून से 10 जुलाई तक
महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जून से 10 जुलाई तक
मुंबई, 15 जून (भाषा) महाराष्ट्र विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जून से शुरू होकर 10 जुलाई को समाप्त होगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यमंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में लिया गया।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं सुनेत्रा पवार उपस्थित थे।
भाषा सुमित सुरेश
सुरेश

Facebook


