Roshan Anand On Khan Sir: ‘वो मेरी हत्या करवा सकता है…’ जमानत पर रिहा हुए ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप, कोचिंग में गोलीबारी पर किया बड़ा खुलासा

Roshan Anand On Khan Sir: जमानत पर रिहा होने के बाद ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद ने खान सर पर जमकर निशाना साधा है। 

Roshan Anand On Khan Sir: ‘वो मेरी हत्या करवा सकता है…’ जमानत पर रिहा हुए ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप, कोचिंग में गोलीबारी पर किया बड़ा खुलासा

Roshan Anand On Khan Sir/Image Credit: X Handle

Modified Date: June 15, 2026 / 04:53 pm IST
Published Date: June 15, 2026 4:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद को कोर्ट से मिली जमानत।
  • खान सर कोचिंग सेंटर में गोलीकांड मामले में जेल में बंद थे रोशन आनंद।
  • रोशन आनंद ने खान सर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Roshan Anand On Khan Sir: पटना: बिहार की राजधानी पटना में खान सर कोचिंग सेंटर में गोलीकांड मामले में 12 दिनों से जेल में बंद ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद को कोर्ट ने जमानत दे दी है। दरअसल, रोशन आनंद के भाई प्रिंस आनंद की 14 जून को नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जमानत पर बाहर आने के बाद रोशन आनंद अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वहीं जमानत पर रिहा होने के बाद ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद ने खान सर पर जमकर निशाना साधा है।

रोशन आनंद को कैसे  मिली जमानत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फैजल खान यानी खान सर के पटना स्थित ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ कोचिंग सेंटर पर कुछ दिन पहले फायरिंग हुई थी। इसके बाद पुलिस ने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया था। (Roshan Anand On Khan Sir) हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर करते हुए रोशन आनंद की ओर से कहा गया था कि वह इस वारदात में शामिल नहीं थे और जांच में पूरी तरह से अपना सहयोग देंगे। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

रोशन आनंद के वकील ने दी जानकारी

Roshan Anand On Khan Sir:  पटना हाई कोर्ट के वकील रमाकांत शर्मा ने जानकारी दी है कि रोशन आनंद को कोर्ट से जमानत मिल गई है। पटना सिविल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई की और फिर उन्हें बेल ग्रांट की गई। खान ग्लोबल स्टडीज पर हुई फायरिंग मामले में रोशन आनंद को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया था। (Roshan Anand On Khan Sir) इस मामले में अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनी और रोशन आनंद की बेल को मंजूर की।

रोशन आनंद ने खान सर पर लगाए गंभीर आरोप

ज़मानत पर रिहा होने के बाद ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद ने कहा कि, “मैं अपने भाई के अंतिम संस्कार के लिए जा रहा हूँ। मैं पटना पुलिस से पूछना चाहता हूँ, बिना जाँच के मुझे क्यों गिरफ़्तार किया गया? कौन सा नेता फ़ैसल खान को बचा रहा है? किसके राजनीतिक दबाव में मुझे गिरफ़्तार किया गया? जब फ़ैसल खान के ख़िलाफ़ मामला दर्ज हुआ, तो पटना पुलिस के पास उसे गिरफ़्तार करने के लिए 48 से 72 घंटे का समय था। फिर भी, किसके कहने पर पटना पुलिस उसे गिरफ़्तार नहीं कर पाई? जब एक साज़िश के तहत मेरे भाई की हत्या हुई, तब मैं जेल में था। (Roshan Anand On Khan Sir) फ़ैसल खान मेरी भी हत्या करवा सकता है। मैं पटना पुलिस से सुरक्षा की माँग करता हूँ। फ़ैसल खान ने ही गोली चलाने का आदेश दिया था, फिर भी इल्ज़ाम मुझ पर मढ़ दिया गया। इस बात के सबूत हैं कि फ़ैसल खान ने गोली चलाने का आदेश दिया था। फिर भी, पटना पुलिस ने उसे गिरफ़्तार नहीं किया। किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक RS प्रसाद और फ़ैसल खान ने मिलकर मेरे भाई की हत्या की साज़िश रची, और वे मेरी भी हत्या करवा सकते हैं। मैं पटना पुलिस से सुरक्षा की माँग करता हूँ।”

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.