मुंबई में जलभराव का जायजा ले रहीं महापौर के पास जल निकासी नाले में गिरा मनपा कर्मी

मुंबई में जलभराव का जायजा ले रहीं महापौर के पास जल निकासी नाले में गिरा मनपा कर्मी

मुंबई में जलभराव का जायजा ले रहीं महापौर के पास जल निकासी नाले में गिरा मनपा कर्मी
Modified Date: June 24, 2026 / 08:00 pm IST
Published Date: June 24, 2026 8:00 pm IST

मुंबई, 24 जून (भाषा) मुंबई के एक इलाके में रात भर हुई भारी बारिश के बाद बुधवार को जब महापौर रितु तावड़े जलभराव का जायजा ले रही थीं तभी उनसे महज कुछ ही दूरी पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का एक सुपरवाइजर जल निकासी नाले में गिर गया।

किंग्स सर्कल इलाके के गांधी मार्केट में हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है, जिसके बाद विपक्ष ने शहर में मानसून से निपटने की तैयारियों को लेकर प्रशासन पर निशाना साधा है।

महापौर जहां खड़ी थीं, उससे महज कुछ ही फुट की दूरी पर जल निकासी नाले में गिरे बीएमसी कर्मी को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस घटना पर बेहद नाराज दिखीं तावड़े ने उक्त कर्मी और अन्य अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने दो टूक कहा कि यदि भविष्य में कोई भी जल निकासी नाला या मैनहोल खुला पाया गया, तो संबंधित वार्ड के प्रभारी अधिकारी को निलंबन का सामना करना पड़ेगा।

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में