मुंबई पुलिस ने बिना इजाजत विरोध प्रदर्शन करने के लिए पांच दिनों में 13 प्राथमिकी दर्ज कीं

मुंबई पुलिस ने बिना इजाजत विरोध प्रदर्शन करने के लिए पांच दिनों में 13 प्राथमिकी दर्ज कीं

मुंबई पुलिस ने बिना इजाजत विरोध प्रदर्शन करने के लिए पांच दिनों में 13 प्राथमिकी दर्ज कीं
Modified Date: July 23, 2026 / 01:10 am IST
Published Date: July 23, 2026 1:10 am IST

मुंबई, 22 जुलाई (भाषा) मुंबई पुलिस ने 18 जुलाई से जारी प्रदर्शनों के सिलसिले में गैरकानूनी जमावड़ा और निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में 13 प्राथमिकी दर्ज कर करीब 400 लोगों को नामजद किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न पुलिस थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। प्राथमिकी में नामजद लोगों को नोटिस जारी करने के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई।

नयी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी छात्र आंदोलन के समर्थन में मुंबई के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

रविवार को शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में आयोजित एक सभा को संबोधित किया था। यह सभा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित किए जाने के विरोध में आयोजित की गई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि, चेंबूर, शिवसेना भवन समेत विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति प्रदर्शन किए गए।

उन्होंने कहा कि सोमवार को दादर स्थित चैत्यभूमि पर बिना अनुमति हुए प्रदर्शन के मामले में भी पुलिस कार्रवाई कर रही है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ लोक सेवक द्वारा विधिवत जारी आदेश की अवहेलना, गलत तरीके से रास्ता रोकने (अनुचित अवरोध) और गैरकानूनी जमावड़ा समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

राखी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में