वेस्टर्न एक्सप्रेस पर हादसा.. एक कार ने दो वाहनों को मारी टक्कर, पांच महिलाओं समेत सात लोगों की हालत गंभीर

Accident on Western Express : एक कार डिवाइडर के ऊपर से उछल कर सड़क के दूसरी ओर चली गई

वेस्टर्न एक्सप्रेस पर हादसा.. एक कार ने दो वाहनों को मारी टक्कर, पांच महिलाओं समेत सात लोगों की हालत गंभीर

15 dead, 47 injured after bus carrying tourists overturns in western Mexico

Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: June 10, 2022 1:20 am IST

मुंबई। मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर बृहस्पतिवार दोपहर एक कार डिवाइडर के ऊपर से उछल कर सड़क के दूसरी ओर चली गई और एक अन्य कार तथा एक एंबुलेंस को टक्कर मार दी। इस घटना में पांच महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

यह भी पढ़ें: आश्रम के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

खेरवाडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब लग्जरी कार का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण कार डिवाइडर के ऊपर से उछल कर सड़क के दूसरी ओर चली गई, जहां उसने एक अन्य कार और एक एम्बुलेंस को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें:  भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसे के बाद प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई, 2 GM किया सस्पेंड, CGM का बदला विभाग

उन्होंने बताया, “लग्जरी कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग और दूसरी कार में सवार तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एंबुलेंस के चालक को मामूली चोट आई हैं।”अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: ‘नेपोटिज्म’ को ना! नए फॉर्मूले के दम पर निकाय चुनाव में कमाल कर पाएगी कांग्रेस?

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत लग्जरी कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

और भी है बड़ी खबरें...


लेखक के बारे में