Nagpur News: अपने ही घर में ‘कैदी’ बना 12 साल का मासूम! 60 दिनों तक जंजीरों में जकड़ा रहा पैर, बाल्टी पर खड़ा कर माता-पिता करते थे ऐसा काम

नागपुर में माता-पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे को दो माह तक जंजीरों से बांधे रखा, पुलिस ने मुक्त कराया

Nagpur News: अपने ही घर में ‘कैदी’ बना 12 साल का मासूम! 60 दिनों तक जंजीरों में जकड़ा रहा पैर, बाल्टी पर खड़ा कर माता-पिता करते थे ऐसा काम

Nagpur News

Modified Date: January 4, 2026 / 02:10 pm IST
Published Date: January 4, 2026 1:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गपुर में 12 वर्षीय लड़के को दो महीनों तक जंजीरों में बांधकर रखा गया।
  • पुलिस ने लड़के को मुक्त कर उसे बाल गृह में भर्ती कराया
  • माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्यवाई की जा रही है

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। 12 वर्षीय नाबालिग लड़के को उसके ही माता-पिता ने दो महीनों तक जंजीरों में बंद कर रखा था। शुक्रवार को ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’ नंबर पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे मुक्त कराया और बाल गृह भेजा। वहीं, उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Nagpur News:

जंजीरों से बंद कर प्लास्टिक की बाल्टी पर खड़ा रखा था

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला अजनी थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार दोपहर चाइल्ड हेल्पलाइन से पुलिस को एक शिकायत मिली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक घर में दबिश दी, जहां एक लड़के के हाथ-पैर जंजीरों और रस्सियों से बंधे हुए थे। वह एक प्लास्टिक की बाल्टी पर खड़ा था और हिल-डुल भी नहीं पा रहा था। पुलिस ने जानकारी दी कि माता-पिता सुबह करीब नौ बजे काम पर जाने से पहले लड़के को बांध देते थे और लौटने तक उसे घर में बंद रखते थे। अधिकारीयों ने जानकारी दी कि ‘‘उसके हाथों और पैरों पर लगी चोटें दो से तीन महीने पुरानी प्रतीत हो रही थीं , जब पुलिस ने बच्चे को बरामद किया, तब वह बेहद कमजोर, डरा हुआ और मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था।’ Nagpur News:

बेबस होकर माता-पिता ने उठाया ऐसा कदम

दरअसल, लड़के के दिहाड़ी मजदूरी करने वाले माता-पिता ने पुलिस को बताया कि लड़के में व्यवहार संबंधी समस्याएं थीं और वे उसे नियंत्रित करने का कोई तरीका नहीं जानते थे। वह छोटी-मोटी चोरियां करता था, खासकर मोबाइल फोन की। इस कारण उन्होंने यह कदम उठाया। माता-पिता ने किसी भी बाल कल्याण प्राधिकरण से मदद नहीं ली और उसकी पढ़ाई भी बंद करवा दी।Nagpur News

माता पिता के खिलाफ मामला दर्ज Nagpur News

पुलिस ने बताया कि अजनी थाना को पहले भी बच्चे के व्यवहार के संबंध में जानकारी मिली थी। लड़के के साथ अमानवीय व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद जिला बाल संरक्षण इकाई ने पुलिस के साथ मिलकर उसे मुक्त कराया और एक बाल गृह में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और लड़के का उपचार कर उसे बाल गृह भेजा गया है।

यह भी पढ़ें

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.