महाराष्ट्र: नासिक पूर्व के विधायक राहुल ढिकले की पत्नी का 40 वर्ष की आयु में निधन, फडणवीस पहुंचे
महाराष्ट्र: नासिक पूर्व के विधायक राहुल ढिकले की पत्नी का 40 वर्ष की आयु में निधन, फडणवीस पहुंचे
नासिक, 25 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में नासिक पूर्व के विधायक राहुल ढिकले की पत्नी अदिति ढिकले का शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 40 वर्ष की थीं।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम को दिल का दौरा पड़ने के बाद अदिति को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहर के पंचवटी इलाके में विधायक राहुल ढिकले के घर जाकर शोक व्यक्त किया।
फडणवीस, एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नासिक जिले में मौजूद थे।
अदिति ढिकले के परिवार में उनके विधायक पति और उनका बेटा शौर्य हैं।
राहुल ढिकले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं।
सूत्रों के अनुसार, अदिति का अंतिम संस्कार देर शाम किया जाएगा।
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश

Facebook


