नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर लगाए आर्यन खान को अगवा करने का आरोप, बताया कौन है ‘मास्टरमाइंड’
मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि समीर वानखेड़े अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ‘‘अगवा’’ करने की साजिश का हिस्सा थे।
मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने रविवार को आरोप लगाया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ‘‘अगवा’’ करने की साजिश का हिस्सा थे।
यह भी पढ़ें: ये है मंदिर विषहर्ता देवी का, बेहोश होकर आते हैं सर्पदंश पीड़ित, लौटते हैं स्वस्थ होकर
मलिक ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहित भारतीय इस साजिश के ‘‘मास्टरमाइंड’’ थे। उन्होंने दावा किया कि वानखेड़े ने ओशिवारा में एक कब्रिस्तान में भारतीय से मुलाकात की थी।
यह भी पढ़ें: राहत का ऐलान…क्यों मचा घमासान! आगामी चुनावों में किस पार्टी को राहत देगी जनता?
गौरतलब है कि वानखेड़े द्वारा की गई छापेमारी के बाद आर्यन खान को क्रूज पोत से गिरफ्तार किया गया था और पोत से कथित तौर पर मादक पदार्थ बरामद किया गया था। मलिक ने अनेक बार कहा कि मादक पदार्थ जब्ती का यह मामला ‘‘फर्जी’’ है और उन्होंने वानखेड़े के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: जनजातीय गौरव दिवस…सम्मान Vs सियासत! आदिवासी वोटर्स पर है सबकी नजर

Facebook


