राकांपा के घटनाक्रम का एमवीए गठबंधन पर प्रभाव नहीं पड़ेगा : उद्धव ठाकरे

राकांपा के घटनाक्रम का एमवीए गठबंधन पर प्रभाव नहीं पड़ेगा : उद्धव ठाकरे

राकांपा के घटनाक्रम का एमवीए गठबंधन पर प्रभाव नहीं पड़ेगा : उद्धव ठाकरे
Modified Date: May 4, 2023 / 04:01 pm IST
Published Date: May 4, 2023 4:01 pm IST

मुंबई, चार मई (भाषा) शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने के फैसले से महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पवार ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे विपक्ष की एकता को नुकसान पहुंचे।

ठाकरे ने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नहीं बल्कि तानाशाही के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राकांपा के घटनाक्रम का एमवीए गठबंधन पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।’’

हालांकि, ठाकरे ने पवार के पार्टी प्रमुख का पद छोड़ने के फैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

शरद पवार (82) ने मंगलवार को मुंबई में अपनी आत्मकथा ‘लोक माझे संगति’ के अद्यतन संस्करण के विमोचन कार्यक्रम में राकांपा प्रमुख के पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।

उल्लेखनीय है कि एमवीए गठबंधन में शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राकांपा शामिल हैं।

भाषा शफीक अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में