ठाणे जिले में एक वैन की सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो जाने के बाद नौ लोगों की मौत, तीन घायल
ठाणे जिले में एक वैन की सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो जाने के बाद नौ लोगों की मौत, तीन घायल
ठाणे, 13 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक पुल पर एक वैन की सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो जाने के बाद नौ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जिला ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे मुरबाद के गोविली गांव में रायता पुल पर हुई।
अधिकारी ने बताया कि वैन विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट मिक्सर से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में वैन में सवार कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बचाव टीम और चिकित्सा दल स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।
भाषा
यासिर मनीषा
मनीषा

Facebook


