CG Assembly Monsoon Session Today Live: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वाले वर-वधू को दिया गया नकली मंगलसूत्र? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विधानसभा में बताया क्या है असली मामला
CG Assembly Monsoon Session Today Live: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वाले वर-वधू को दिया गया नकली मंगलसूत्र?
CG Assembly Monsoon Session Today Live: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वाले वर-वधू को दिया गया नकली मंगलसूत्र? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विधानसभा में बताया क्या है असली मामला /image: AI Generated
- कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नकली मंगलसूत्र देने का आरोप लगाया
- मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि बालोद जिले से नकली मंगलसूत्र की कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है
- सदन में विवाह योजना के लाभार्थियों की संख्या और खर्च को लेकर भी सवाल-जवाब हुए
रायपुर। CG Assembly Monsoon Session Today Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आज सदन की कार्यवाही का पांचवा दिन है। सदन की कार्यवाही आज 11 बजे शुरू हो गई है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) योजना में चांदी के नकली मंगलसूत्र देने का मुद्दा सदन में उठाया।
उन्होंने तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि बालोद जिले में सात बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इस दौरान 1 करोड़ 99 लाख 95 हजार 294 रुपये की राशि व्यय हुई है। इस पर उन्होंने पूछा कि दो वर्ष में कितने जोड़ें विवाह के बंधन में बंधे और कितने आवेदन प्राप्त हुए थे? जिस पर मंत्री ने लक्ष्मी रजवाड़े ने बताया कि साल 2024-25 में 200 जोड़ों का और 2025-26 कुल 400 जोड़ों का विवाह संपन्न हुए है।
विधायक ने तीखा सवाल पूछते हुए कहा कि मेरे ध्यान में 371 जोड़ों का ही रिकॉर्ड है, उन्होंने कहा कि आवेदन के अनुरूप विवाह नहीं हुआ है, कई जोड़ों को बिना विवाह के ही लौटा दिया गया। क्या इस पर कार्रवाई की गई है? उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिस पर मंत्री ने बताया कि अभी तक कोई इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
नकली मंगल सूत्र की शिकायत पर जांच क्यों नहीं की?
CG Assembly Monsoon Session Today Live सदन में विधायक भेड़िया ने सवाल उठाते हुए कहा कि बालोद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में जोड़ों को चांदी का नकली मंगलसूत्र दिया गया। जब सामान लेने के लिए कमेटी बनाई गई तो नकली मंगलसूत्र की शिकायत पर कमेटी ने जांच क्यों नहीं की? जिस पर मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने जवाब देते हुए बताया कि प्रत्येक जोड़े के विवाह में 50 हजार रुपये का लागत आता है, जिसमें 8 हजार अलग खर्च के लिए दिया जाता है, इसके साथ ही 7 हजार श्रृंगार के लिए किए जाते है। 35 हजार रुपये वधु के खाते में डाले जाते है। 8 हजार आयोजन की सामग्री, पूजा सामान के साथ ही जोड़ों की खाने पिने की चीजें भी शामिल है।
विधायक ने सवाल उठाते हुए पूछा कि अब तक नकली मंगलसूत्र पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें सबकी मिली भगत है। जिस पर मंत्री ने लक्ष्मी रजवाड़े ने बताया कि बालोद जिले से नकली मंगल सूत्र की कोई भी शिकायत नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें

Facebook


