Mahtari Vandan Yojana News: महतारी वंदन योजना के 1.55 लाख हितग्राहियों की हो गई छंटनी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में बताया क्यों नहीं आ रहे इनके खाते में हर महीने 1000 रुपए

Mahtari Vandan Yojana News: महतारी वंदन योजना के 1.55 लाख हितग्राहियों की हो गई छंटनी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में बताया क्यों नहीं आ रहे इनके खाते में हर महीने 1000 रुपए

Mahtari Vandan Yojana News: महतारी वंदन योजना के 1.55 लाख हितग्राहियों की हो गई छंटनी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सदन में बताया क्यों नहीं आ रहे इनके खाते में हर महीने 1000 रुपए

Mahtari Vandan Yojana News | Photo Credit: AI

Modified Date: July 17, 2026 / 01:17 pm IST
Published Date: July 17, 2026 12:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महतारी वंदन योजना को लेकर सदन में उठा सवाल
  • लाभार्थियों की संख्या पर सवाल
  • पोर्टल और आंकड़ों को लेकर तीखी बहस

रायपुर: Mahtari Vandan Yojana News छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र (CG Assembly Session) 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आज सदन की कार्यवाही का पांचवा दिन है। सदन की कार्यवाही आज 11 बजे शुरू हो गई है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल अपने ही विधायक के सवालों से घिरते दिखे। बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रदेश के राशन दुकानों में गड़बड़ियों का मुदा उठाया। उनके मुताबिक राशन दुकानों में दवाब पूर्वक मसाला बेचा जा रहा। उन्होंने जनवरी से मार्च 2026 में बेलतरा विधानसभा में राशन दुकानों में बचत स्टॉक में भौतिक सतयापन की जानकारी मांगी, उन्होंने कहा कि अगर सत्यापन किया गया है तो ये बात सदन से क्यों छिपाई गई। जिस पर मंत्री दयालदास बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि हमने जाँच कराई है और पूरे 87 राशन दुकानों का भौतिक सत्यापन किया गया है। अधिकारियों को एक-एक दुकानों के लिए 25 दिनों का समय दिया गया था।

महतारी वंदन योजना को लेकर सदन में हंगामा

Mahtari Vandan Yojana News जिसके बाद सदन में महतारी वंदन योजना को लेकर सदन में हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने इस मामले को सदन में उठाया। प्रदेश में महतारी वंदन योजना के प्रारंभ में कितनी पात्र महिलाओं का पंजीयन कर योजना का लाभ दिया गया है और जून, 2026 तक कितनी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है?

जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में महतारी वंदन योजना के प्रांरभ में कुल 70,27,154 प्राप्त आवेदन में से अद्यतन स्थिति तक पात्र 70,09,658 महिलाओं का पंजीयन कर लाभ दिये जाने हेतु प्रथम किस्त का भुगतान प्रेषित किया गया है। जून 2026 की स्थिति में 68,54,003 पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जून 2026 तक 68,54,003 पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है। यानी योजना की शुरुआत की तुलना में 1,55,655 महिलाओं की संख्या कम हुई है। यह अंतर विभिन्न कारणों से उत्पन्न हुआ है, जिनमें लाभार्थियों का अपात्र होना, मृत्यु सहित अन्य निर्धारित कारण शामिल हैं।

नए हितग्राहियों के नाम जोड़ने को लेकर विपक्ष ने पोर्टल शुरू करने का सवाल उठाया। इस पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को इस बात की चिंता नहीं करनी चाहिए कि पोर्टल कब खुलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने के दो महीने के भीतर ही महतारी वंदन योजना शुरू कर दी थी। मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की घोषणा कांग्रेस ने भी अपने समय में की थी, लेकिन उसे लागू नहीं कर सकी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।