प्रीति जिंटा ने डीपफेक, एआई से तैयार सामग्री के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया

प्रीति जिंटा ने डीपफेक, एआई से तैयार सामग्री के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया

प्रीति जिंटा ने डीपफेक, एआई से तैयार सामग्री के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया
Modified Date: July 3, 2026 / 06:00 pm IST
Published Date: July 3, 2026 6:00 pm IST

मुंबई, तीन जुलाई (भाषा) अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने विभिन्न सोशल मीडिया और ऑनलाइन मंचों पर प्रसारित डीपफेक, एआई से तैयार तस्वीरों तथा अन्य सामग्रियों को हटाने का अनुरोध करते हुए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है।

जिंटा ने अदालत से यह भी अनुरोध किया कि उनकी अनुमति के बिना उनसे संबंधित ऐसी सामग्री पोस्ट किए जाने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया जाए।

न्यायमूर्ति माधव जामदार की एकल पीठ ने शुक्रवार को मामले में संक्षिप्त दलीलें सुनने के बाद विभिन्न ऑनलाइन मंच समेत संबंधित पक्षों को वेबसाइट से आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित करने का निर्देश दिया।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख तय की।

अपनी याचिका में जिंटा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार वीडियो, तस्वीरों और अन्य सामग्रियों का उल्लेख किया है।

उन्होंने अदालत से तत्काल आदेश जारी कर संबंधित वेबसाइट और ऑनलाइन मंचों को ऐसी सामग्री तुरंत हटाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने अदालत से अनुरोध किया है कि उनकी अनुमति के बिना उनसे संबंधित कोई भी सामग्री प्रकाशित या प्रसारित करने पर रोक लगाई जाए।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में