ठाणे में स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाएं मुक्त कराई गई

ठाणे में स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाएं मुक्त कराई गई

ठाणे में स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, तीन महिलाएं मुक्त कराई गई
Modified Date: July 5, 2026 / 01:41 pm IST
Published Date: July 5, 2026 1:41 pm IST

ठाणे, पांच जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्पा और सैलून की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने इसके संचालक को गिरफ्तार किया है तथा तीन महिलाओं को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नौपाडा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक योगेश आव्हाड ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार दोपहर स्पा पर छापेमारी की। इस दौरान एक फर्जी ग्राहक को सौदा तय करने के लिए भेजा गया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए स्पा संचालक की पहचान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी ललित गोपाल रागानी (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस केंद्र की महिला मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि स्पा से 24 से 29 वर्ष आयु वर्ग की तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जो मुंबई, पश्चिम बंगाल और नेपाल की रहने वाली हैं।

उसने बताया कि मौके से 7,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन


लेखक के बारे में