Amit Shah On Teejan Bai Dead : तीजन बाई के निधन से गमगीन हुआ देश! PM मोदी के बाद अब अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, कही दिल छू लेने वाली बात

महान गायिका तीजन बाई के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने तीजन बाई के योगदान को कला जगत के लिए अविस्मरणीय बताया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी।

Amit Shah On Teejan Bai Dead : तीजन बाई के निधन से गमगीन हुआ देश! PM मोदी के बाद अब अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि, कही दिल छू लेने वाली बात
Modified Date: July 5, 2026 / 12:32 pm IST
Published Date: July 5, 2026 12:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अमित शाह ने तीजन बाई के निधन को कला जगत की अपूरणीय क्षति बताया।
  • सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि।
  • देशभर के नेताओं ने महान लोकगायिका को किया नमन।

नई दिल्ली : Amit Shah On Teejan Bai Dead :  सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन से आज पूरे देश में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ की लोक कला को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाने वाली इस महान विभूति के चले जाने पर देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पर जताया शोक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई जी का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। Home Minister Condolence Pandavani Singer अपनी अद्वितीय प्रतिभा और समर्पण से उन्होंने पंडवानी लोककला को विशिष्ट पहचान दिलाई। छत्तीसगढ़ की इस लोककला के संवर्धन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।” तीजन बाई ने अपनी कला के दम पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया था।

पीएम मोदी ने भी जताया शोक

आपको बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में तीजन बाई के कला के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने लिखा कि तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति को न सिर्फ जीवित रखा, बल्कि उसे पूरी दुनिया में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनका जाना देश के कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.