इस्तीफा देकर आरएसएस में शामिल हो जायें: संघ की प्रशंसा करने वाले आईपीएस अफसर पर राज ठाकरे का हमला

इस्तीफा देकर आरएसएस में शामिल हो जायें: संघ की प्रशंसा करने वाले आईपीएस अफसर पर राज ठाकरे का हमला

इस्तीफा देकर आरएसएस में शामिल हो जायें: संघ की प्रशंसा करने वाले आईपीएस अफसर पर राज ठाकरे का हमला
Modified Date: June 27, 2026 / 04:26 pm IST
Published Date: June 27, 2026 4:26 pm IST

मुंबई, 27 जून (भाषा) मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी विश्वास नांगरे पाटिल पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वे हिंदू सकल समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर सार्वजनिक रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की प्रशंसा करना चाहते हैं, तो उन्हें पुलिस सेवा से इस्तीफा देकर संगठन में शामिल हो जाना चाहिए।

राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि किसी भी पुलिस अधिकारी की निष्ठा केवल अपने कर्तव्यों और पुलिस बल की जिम्मेदारियों के प्रति होनी चाहिए। लेकिन विश्वास नांगरे पाटिल सार्वजनिक रूप से आरएसएस के प्रति अपनी निष्ठा प्रदर्शित करने के लिए उत्सुक दिखाई देते हैं और ऐसा लगता है कि उनमें अचानक दोहरी निष्ठा दिखाने की प्रवृत्ति विकसित हो गई है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब ‘सकल हिंदू समाज’ की ओर से आयोजित हिंदू सम्मेलन में विश्वास नांगरे पाटिल के दिए गए भाषण का एक बिना तारीख वाला वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ, जिसके बाद इस मुद्दे पर विवाद खड़ा हो गया।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विश्वास नांगरे पाटिल को इसी सप्ताह नागपुर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिए गए उस भाषण की जांच की मांग की है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर आरएसएस की प्रशंसा की।

कांग्रेस का कहना है कि इससे उनकी निष्पक्षता और सेवा नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

भाषा रंजन प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में