भारी बारिश के बीच तकनीकी खराबी से मुंबई मेट्रो लाइन 2ए की सेवाएं प्रभावित

भारी बारिश के बीच तकनीकी खराबी से मुंबई मेट्रो लाइन 2ए की सेवाएं प्रभावित

भारी बारिश के बीच तकनीकी खराबी से मुंबई मेट्रो लाइन 2ए की सेवाएं प्रभावित
Modified Date: July 4, 2026 / 01:49 pm IST
Published Date: July 4, 2026 1:49 pm IST

मुंबई, चार जुलाई (भाषा) मुंबई में भारी बारिश के बीच शनिवार को भीड़भाड़ के समय मेट्रो लाइन 2ए पर तकनीकी खराबी आ जाने से ट्रेनें देरी से चलीं, जिससे बारिश के कारण पहले से ही परेशानी का सामना कर रहे यात्रियों की मुसीबतें और बढ़ गईं।

महा मुंबई मेट्रो परिचालन निगम लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) ने पुष्टि की कि सेवाएं लगभग 90 मिनट तक बाधित रहीं, लेकिन तकनीकी टीमों ने खराबी को दूर कर दिया, जिसके बाद पूरे गलियारे के दोनों ट्रैक पर ट्रेनों का सामान्य परिचालन बहाल हो गया।

दहिसर पूर्व और अंधेरी पश्चिम के बीच चलने वाली लाइन 2ए पर दहिसर पूर्व और कांदरपाड़ा मेट्रो स्टेशनों के बीच आई तकनीकी खराबी के कारण परिचालन प्रभावित हुआ था।

जलभराव की वजह से लगने वाले ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मानसून के दौरान यात्रियों द्वारा बड़े पैमाने पर मेट्रो सेवाओं का उपयोग किया जाता है।

इससे पहले, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में एमएमएमओसीएल ने कहा था कि दहानुकरवाड़ी और दहिसर पूर्व के बीच ट्रेनों का परिचालन ‘‘सिंगल-लाइन बाई-डायरेक्शनल सिस्टम’’ (एक ही ट्रैक पर दोनों दिशाओं में आना-जाना) के तहत नियंत्रित रूप से किया जा रहा था।

भाषा सुमित रंजन

रंजन


लेखक के बारे में