मेरी अगुवाई वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है: उद्धव ठाकरे
मेरी अगुवाई वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है: उद्धव ठाकरे
(फाइल फोटो के साथ)
मुंबई, 21 जून (भाषा) केंद्रीय गृहमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर पलटवार करते हुए शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि उनकी अगुवाई वाली पार्टी ही असली शिवसेना है।
शाह ने कहा था कि सिर्फ एक ही शिवसेना है, जिसकी कमान शिंदे के हाथ में है।
उद्धव ठाकरे भांडुप में आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भांडुप बागी शिवसेना (उबाठा) सांसद संजय पाटिल के मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा क्षेत्र में आता है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनके पिता बाल ठाकरे की बनाई अविभाजित शिवसेना ने कांग्रेस से लड़ने में 30 साल बिताए, लेकिन उसने कभी भी पार्टी को हथियाने या खत्म करने की कोशिश नहीं की, “जैसा भाजपा ने किया है”।
उन्होंने कहा, “मेरी अगुवाई वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है।”
शनिवार को कोल्हापुर में शाह ने कहा था कि पहले लोगों को शिंदे के नेतृत्व वाले गुट का अलग से ज़िक्र करना पड़ता था, लेकिन ‘अब कोई गुट नहीं बचा है और सिर्फ़ एक ही शिवसेना है, जिसके प्रमुख एकनाथ शिंदे हैं।’
उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि पहले भाजपा का राजनीतिक महत्व बहुत कम था और अविभाजित शिवसेना ने ही उसे आगे बढ़ने में मदद की थी।
शिवसेना (उबाठा) में बगावत की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनका मनोबल नहीं टूटा है।
भाषा
राजकुमार नरेश
नरेश

Facebook


