गढ़चिरौली में एमएसआरटीसी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात माह के बच्चे समेत तीन की मौत,33घायल

गढ़चिरौली में एमएसआरटीसी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात माह के बच्चे समेत तीन की मौत,33घायल

गढ़चिरौली में एमएसआरटीसी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात माह के बच्चे समेत तीन की मौत,33घायल
Modified Date: May 21, 2026 / 06:26 pm IST
Published Date: May 21, 2026 6:26 pm IST

गढ़चिरौली, 21 मई (भाषा) गढ़चिरौली जिले में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस पलट जाने से सात महीने के एक बच्चे समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 33 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि चंद्रपुर रोड पर नवेगांव-मुरखाला के पास सुबह करीब 7:30 बजे एक तीक्ष्ण मोड़ पर चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद वह (बस) लोहे के बैरीकेड से टकरायी एवं फिर नजदीके के खेत में पलट गयी।

उन्होंने बताया कि यह बस यावतमल जिले के उमरखेद जा रही थी।

उन्होंने कहा, “ (इस हादसे में) जिन लोगों की जान चली गयी, वे सभी गढ़चिरौली के रहने वाले थे। उनकी पहचान ख्वाजा शहाबुद्दीन (60), लक्ष्मी दुर्कीवार (55), और सात महीने के शिवांश नवघरे के रूप में हुई है। बच्चे की पास के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।’’

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में यात्रियों, चालक और परिचालक समेत 33 लोग घायल हो गए हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया, “कुछ लोगों को गंभीर चोटें पहुंची हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया है कि अस्पताल में भर्ती सभी यात्रियों की हालत स्थिर है। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।”

भाषा राजकुमार रंजन

रंजन


लेखक के बारे में