नागपुर के पास ट्रेन पटरी से उतरी; कोई घायल नहीं

नागपुर के पास ट्रेन पटरी से उतरी; कोई घायल नहीं

नागपुर के पास ट्रेन पटरी से उतरी; कोई घायल नहीं
Modified Date: March 30, 2026 / 01:04 am IST
Published Date: March 30, 2026 1:04 am IST

नागपुर, 29 मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश के बालाघाट से महाराष्ट्र के इतवारी जा रही एक ट्रेन रविवार को नागपुर के पास पटरी से उतर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन के अंतर्गत कलमना और कामटी के बीच रात नौ बजकर करीब 45 मिनट पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, बालाघाट-इतवारी एमईएमयू (68715) की पहली बोगी के आगे के दो पहिए पटरी से उतर गए।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ट्रेन नियंत्रित गति से चल रही थी और इसी वजह से कोई गंभीर क्षति या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।’’

उन्होंने कहा कि ट्रेन में सवार यात्री सुरक्षित थे और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित नहीं हुआ।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि पटरी के पास कुछ अवरोधक रेल के पटरी से उतरने का कारण हो सकते हैं। संभवतः बहुत पास रखे गए ‘स्लीपर’ से भी यह हादसा हुआ हो सकता है। विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”

भाषा यासिर गोला

गोला


लेखक के बारे में