महाराष्ट्र में आदिवासी बच्चों ने नि:शुल्क शिक्षा की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे

महाराष्ट्र में आदिवासी बच्चों ने नि:शुल्क शिक्षा की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे

महाराष्ट्र में आदिवासी बच्चों ने नि:शुल्क शिक्षा की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे
Modified Date: July 5, 2026 / 04:38 pm IST
Published Date: July 5, 2026 4:38 pm IST

ठाणे, पांच जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के चार जिलों के हजारों आदिवासी बच्चों ने सरकार से राज्य के हर बच्चे को 18 साल की उम्र तक मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा देने की मांग करने के लिए पोस्टकार्ड का सहारा लिया है।

दो जुलाई को, कुछ बच्चों ने अपने आसपास के पोस्टबॉक्स में पोस्टकार्ड डाले, कई लोगों ने उन्हें अपने स्थानीय डाकिया को सौंपा, जबकि दूसरों ने उन्हें अपने स्कूलों में लाए गए सजावटी डिब्बों में डाला।

आदिवासी अधिकारों के लिए काम करने वाले एक संगठन के अधिकारियों ने बताया कि संगठन द्वारा आयोजित जागरूकता अभियान के तहत, बच्चों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक अपना संदेश पहुंचाने के लिए पोस्टकार्ड पर यह मांग लिखी।

मुख्यमंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड पर लिखा गया, ‘‘प्रिय देवभाऊ, केवल आप ही महाराष्ट्र में हर बच्चे को 18 साल की उम्र तक नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा दिला सकते हैं।’’

संगठन ने बताया कि पालघर, ठाणे, नासिक और रायगढ़ जिलों के आदिवासी इलाकों के लगभग 1.5 लाख बच्चों ने एक सप्ताह तक चले इस अभियान में हिस्सा लिया, जो बृहस्पतिवार को पोस्टकार्ड भेजने के साथ संपन्न हुआ।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में