Thane Spa Raid Sex Racket Busted 2026 : स्पा की आड़ में देते थे सेक्स सर्विस, पुलिस ने ऐसे मारा छापा कि खुल गई पूरी पोल, मौके से आपत्तिजनक चीजें बरामद

महाराष्ट्र के ठाणे में स्पा और सैलून की आड़ में कथित देह व्यापार चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। फर्जी ग्राहक भेजकर की गई कार्रवाई में स्पा संचालक को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

Thane Spa Raid Sex Racket Busted 2026 : स्पा की आड़ में देते थे सेक्स सर्विस, पुलिस ने ऐसे मारा छापा कि खुल गई पूरी पोल, मौके से आपत्तिजनक चीजें बरामद
Modified Date: July 5, 2026 / 03:05 pm IST
Published Date: July 5, 2026 2:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्पा की आड़ में कथित देह व्यापार का खुलासा।
  • पुलिस ने नकदी, मोबाइल और अन्य सामग्री जब्त की।
  • महिला मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज।

ठाणे : Thane Spa Raid Sex Racket Busted 2026 :  महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास स्पा और सैलून की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने इसके संचालक को गिरफ्तार किया है तथा तीन महिलाओं को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

फर्जी ग्राहक को सौदा तय करने के लिए भेजा

नौपाडा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक योगेश आव्हाड ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार दोपहर स्पा पर छापेमारी की। Fake Customer Police Raid Spa Salon इस दौरान एक फर्जी ग्राहक को सौदा तय करने के लिए भेजा गया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए स्पा संचालक की पहचान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी ललित गोपाल रागानी (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस केंद्र की महिला मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

एक मोबाइल फोन आपत्तिजनक सामग्री जब्त

पुलिस ने बताया कि स्पा से 24 से 29 वर्ष आयु वर्ग की तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जो मुंबई, पश्चिम बंगाल और नेपाल की रहने वाली हैं।उसने बताया कि मौके से 7,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.