PM Kisan Yojana: 23वीं किस्त आने के बाद भी खतरा खत्म नहीं हुआ! इन कारणों से अटक सकती है आपकी 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त मिलने के बाद अब कई किसान 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अगलि किस्त किन किसानों को मिलेगी और किन कारणों से कुछ लाभार्थियों की किस्त रूक सकती है।
(PM Kisan Yojana/ Image Credit: AI-generated)
- PM किसान योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता मिलती है।
- 23वीं किस्त 20 जून को 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में भेजी गई।
- 24वीं किस्त के लिए ई-केवाईसी पूरी होना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। 20 जून को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से योजना की 23वीं किस्त जारी की थी। जिसका लाभ 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को मिला। अब किसानों की नजर 24वीं किस्त पर है और की लोग जानना चाहते हैं कि अगली किस्त उन्हें मिलेगी या नहीं।
ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई तो रूक सकती है किस्त
24वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी पूरी होना बेहद जरूरी है। अगर किसी किसान की ई-केवाईसी अधूरी है तो अगली किस्त रोकी जा सकती है। किसान घर बैठे PM-Kisan पोर्टल पर जाकर या नजदीकी CSC सेंटर में बायोमेट्रिक के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। समय रहते ई-केवाईसी पूरी करने से भविष्य में भुगतान रुकने की संभावना कम हो जाती है।
जमीन का सत्यापन और बैंक लिंकिंग भी जरूरी
सरकार किसानों के भूमि रिकॉर्ड का डिजिटल सत्यापन भी करती है। यदि लैंड वेरिफिकेशन पूरा नहीं हुआ है या रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी है तो किस्त रूक सकती है। इसके अलावा बैंक खाते का आधार से लिंक होना भी जरूरी है। अगर आधार सीडिंग या NPCI मैपिंग में कोई समस्या है तो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी गई राशि खाते में नहीं पहुंच पाएगी।
ऐसे करें अपना स्टेटस चेक
किसान अपनी जानकारी ऑनलाइन आसानी से जांच सकते हैं। इसके लिए PM-Kisan पोर्टल पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। इसके बाद ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार-बैंक लिंकिंग की स्थिति दिखाई देगी। अगर इनमें किसी के सामने ‘No’ लिखा है तो संबंधित विभाग या बैंक में जाकर उसे जल्द ठीक कराना चाहिए।
समय रहते पूरी करें ये प्रक्रिया
अगर आपको 23वीं किस्त मिल चुकी है तो इसका मतलब यह नहीं कि 24वीं किस्त भी अपने आप मिल जाएगी। सरकार के नियमों का पालन करना जरूरी है। ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और आधार से जुड़े बैंक खाते की जानकारी सही होने पर ही अगली किस्त मिल सकती है। इसलिए सभी किसान समय रहते अपने दस्तावेज और रिकॉर्ड की जांच कर लें। ताकि अगली किस्त बिना किसी परेशानी के उनके खाते में पहुंच सके।
इन्हें भी पढ़ें:
- Kia Syros EV Launch Date: सिंगल चार्ज में 400 KM दौड़ेगी Kia की ये सस्ती इलेक्ट्रिक कार! इस दिन होगी लॉन्च, कीमत और फीचर्स देखकर आप भी कहेंगे ‘अब तो लेना ही पड़ेगा’
- Aamir Khan Gauri Spratt Wedding : तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान! शादी के बाद पैपराजी तक पहुंची ये खास चीज, सामने आया पहला Video
- Seoni Road Collapse: पहली ही बारिश में बह गई करोड़ों की नई सड़क! एक दिन पहले हुआ था लोकार्पण, देखें वीडियो

Facebook


