मुंबई में इमारत में लगी आग में झुलसे दो लोगों की हालत गंभीर

मुंबई में इमारत में लगी आग में झुलसे दो लोगों की हालत गंभीर

मुंबई में इमारत में लगी आग में झुलसे दो लोगों की हालत गंभीर
Modified Date: December 18, 2022 / 10:07 pm IST
Published Date: December 18, 2022 10:07 pm IST

मुंबई, 18 दिसंबर (भाषा) मुंबई के उपनगरीय इलाके की एक इमारत में एक दिन पहले लगी आग में झुलसे 12 लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सात लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि 18 वर्षीय लड़की समेत दो लोगों की हालत गंभीर है।

इससे पहले, अधिकारियों ने कहा था कि घाटकोपर में एक अस्पताल से सटी एक इमारत में शनिवार दोपहर आग लगने के बाद 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और चार पुलिसकर्मियों समेत 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आग छह मंजिला इमारत के भूतल पर स्थित एक होटल के बिजली मीटरों वाले हिस्से में लगी, जिसके बाद उससे सटे अस्पताल में इलाज करा रहे 22 मरीजों को एहतियात के तौर पर दूसरे चिकित्सा केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि चार पुलिसकर्मी इमारत में फंसे लोगों को निकालने के लिए अंदर पहुंचे। धुएं में सांस लेने के कारण दम घुटने के चलते उन्हें और आठ अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में