कुछ सांसदों के पाला बदलने की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने रविवार को बुलाई बैठक

कुछ सांसदों के पाला बदलने की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने रविवार को बुलाई बैठक

कुछ सांसदों के पाला बदलने की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने रविवार को बुलाई बैठक
Modified Date: June 14, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: June 14, 2026 12:10 am IST

मुंबई, 13 जून (भाषा) शिवसेना (उबाठा) के कुछ सांसदों के पाला बदलने की अटकलों के बीच पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को अपने सांसदों की बैठक बुलाई है।

पार्टी के एक सांसद ने बताया कि यह बैठक रविवार दोपहर मुंबई के बांद्रा पूर्व इलाके में ठाकरे के आवास मातोश्री पर बुलाई गई है।

यह घटनाक्रम इस चर्चा के बीच अहम हो जाता है कि ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत कुछ सांसद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

इस सप्ताह दिल्ली में एक सवाल के जवाब में शिंदे ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि चुनाव खत्म हो चुके हैं और किसी संख्या के खेल की कोई जरूरत नहीं है।

सात सांसदों के साथ शिवसेना केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तीसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी है।

हालांकि, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट द्वारा भाजपा को समर्थन देने के बाद केंद्र का गणित काफी बदल सकता है। बागी गुट का दावा है कि उसे तृणमूल के 20 सांसदों का समर्थन हासिल है।

हालांकि शिवसेना (उबाठा) के एक सांसद ने कहा कि इस बैठक का अटकलों से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा , ‘‘यह एक नियमित बैठक है।’’

शिवसेना (उबाठा) के लोकसभा में नौ सांसद हैं।

भाषा खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में