यूरी फेडकिव ने मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूत का पदभार संभाला

यूरी फेडकिव ने मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूत का पदभार संभाला

यूरी फेडकिव ने मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूत का पदभार संभाला
Modified Date: July 17, 2026 / 02:29 pm IST
Published Date: July 17, 2026 2:29 pm IST

मुंबई, 17 जुलाई (भाषा) वरिष्ठ राजनयिक यूरी आर. फेडकिव ने मुंबई में अमेरिका के नए महावाणिज्य दूत के रूप में पदभार संभाल लिया है।

फेडकिव ने सात जुलाई को पदभार संभाला। वह इससे पहले पाकिस्तान और चीन में सेवाएं दे चुके हैं।

एक बयान में कहा गया कि मुंबई में तैनाती से पहले फेडकिव स्विट्जरलैंड के बर्न में राजनीतिक-आर्थिक मामलों के काउंसलर और लंबे समय तक कार्यवाहक मिशन उप प्रमुख के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

फेडकिव की पिछली राजनयिक तैनातियां यूक्रेन, पोलैंड, इराक, स्लोवेनिया और जापान स्थित अमेरिकी दूतावास में रहीं। इन पदों पर उन्होंने राजनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक, राजनीतिक-सैन्य, सहायता, कानून प्रवर्तन, अप्रसार और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े मामलों पर काम किया।

एक बयान में कहा गया कि 2021 में फेडकिव ने कतर में अफगानिस्तान मामलों की इकाई स्थापित करने में मदद की थी, जहां उन्होंने मानवाधिकार, मानवीय मुद्दों और सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर तालिबान के साथ बातचीत की। उन्होंने पाकिस्तान में लाहौर स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूत, जापान के फुकुओका में प्रधान अधिकारी और चीन के चेंगदू में कांसुल के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

विदेश सेवा में शामिल होने से पहले फेडकिव ने दक्षिण-पश्चिम जापान की स्थानीय नगर सरकार में काम किया था। उनके पास अंतरराष्ट्रीय मामलों में दो स्नातकोत्तर डिग्रियां और पूर्वी एशियाई अध्ययन में स्नातक की डिग्री है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव


लेखक के बारे में