जी5 ने मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘साइलेंस’ के सीक्वल की घोषणा की
जी5 ने मनोज बाजपेयी की फिल्म 'साइलेंस' के सीक्वल की घोषणा की
मुंबई, 26 जुलाई (भाषा) ओटीटी मंच जी5 ने बुधवार को अभिनेता मनोज बाजपेयी की 2021 की थ्रिलर फिल्म ‘साइलेंस’ के सीक्वल की घोषणा की।
सीक्वल का निर्देशन अबन भरुचा दियोहान्स करेंगी, जिन्होंने पहले भाग का भी निर्देशन किया था।
फिल्म के निर्माताओं ने एक बयान में बताया कि फिल्म में बाजपेयी एसीपी अविनाश वर्मा के अपने किरदार को दोहराएंगे, जिसने अब फिल्म निर्माण में भी कदम रखा है। बयान के मुताबिक, फिल्क की पटकथा गहरे रहस्यों से लबरेज और अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव से भरी हुई है।
54 वर्षीय अभिनेता ने एक बयान में बताया, ”इस किरदार के लिए मुझे बहुत प्यार और सराहना मिली थी, जिससे मैं उत्साहित हूं और इसने मुझे इस नई फिल्म के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के वास्ते प्रेरित किया। एक अभिनेता के रूप में मैं खुद के लिए चुनौतियां तलाशता हूं और नए व अलग-अलग किरदार ढूंढता हूं । एसीपी अविनाश का किरदार भी ऐसा ही एक अद्भुत सफर है।”
उन्होंने बताया, ”मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक इस मजेदार नई फिल्म का आनंद लेंगे क्योंकि यह फिल्म उन्हें रहस्य और कौतूहल की दुनिया में ले जाएगी।”
‘साइलेंस’ के सीक्वल में प्राची देसाई, साहिल वैद और वकार शेख भी दिखाई देंगे।
भाषा जितेंद्र मनीषा
मनीषा

Facebook


