MP Crime News: नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, हिंदू संगठन ने पुलिस को दी ये चेतावनी , जानिए क्या है पूरा मामला
MP Crime News मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नाबालिग युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। शहर में …

MP Crime News
- मंदसौर में नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।
- बढ़ते तनाव के बीच प्रशासन ने दोनों आरोपियों के अवैध मकानों पर चलाया बुलडोज़र।
- हिंदू संगठनों ने आरोपियों के गैंग पर कार्रवाई की मांग की, पुलिस को चेतावनी भी दी।
MP Crime News मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नाबालिग युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। शहर में बढ़ते तनाव और समाज में भारी आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों के अवैध निर्माण को बुलडोज़र से तोड़ा गया।सबसे पहले आरोपी रेहान के मकान को ध्वस्त किया गया, उसके बाद आरोपी बाबू के मकान को तोड़ा गया। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे। फिलहाल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड में भेज दिया गया है।
पैसे न देने पर किया वीडियो वायरल
MP Crime News दरअसल, गुरुवार को शामगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती का वीडियो दो युवकों ने अश्लील रूप से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल करने से पहले आरोपियों ने पैसे की डिमांड की। पैसे मिलने के बाद उनकी डिमांड और बढ़ गई। जब युवती के परिजन पैसे नहीं दे पाए, तो आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों की शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शामगढ़ थाने का घेराव किया और आरोपियों के जुलूस के साथ-साथ उनके मकानों पर बुलडोज़र चलाने की मांग की।मामले की गंभीरता को देखते हुए दो दिनों तक पूरा शामगढ़ नगर बंद रखा गया।
MP Crime News आज सुबह से ही हिंदू संगठन कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दोनों के मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि आरोपी अकेले नहीं हैं, बल्कि इनका पूरा एक गैंग है, जो लड़कियों को टारगेट कर ब्लैकमेल करता है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी संगठन के लोग गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ़्तारी की मांग कल सुबह 12 बजे तक कर रहे हैं साथ ही अगर उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़ा प्रदर्शन करने की चेतवानी दी है।
https://www.youtube.com/watch?v=CsfeZr6_AWo
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दो युवकों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर पैसे की मांग की। पैसे न मिलने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Mandsaur: Bulldozer Action Against Accused Who Viral Minor’s Obscene Video; Hindu Organizations Warn Police
मन्दसौर
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm