BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

MD Factory Busted In Mandsaur: एमडी ड्रग्स की फैक्टी पर पुलिस की दबिश, 12 करोड़ रुपए का नशे का सामान जब्त, देखकर पुलिस के पैरों तले खिसक गई जमीन

MD Factory Busted In Mandsaur: एमडी ड्रग्स की फैक्टी पर पुलिस की दबिश, 12 करोड़ रुपए का नशे का सामान जब्त, देखकर पुलिस के पैरों तले खिसक गई जमीन

MD Factory Busted In Mandsaur: एमडी ड्रग्स की फैक्टी पर पुलिस की दबिश, 12 करोड़ रुपए का नशे का सामान जब्त / Image: IBC24 Customized

MD Factory Busted In Mandsaur: एमडी ड्रग्स की फैक्टी पर पुलिस की दबिश, 12 करोड़ रुपए का नशे का सामान जब्त / Image: IBC24 Customized

Deepak Dilliwar
Published: 08 Feb 2026 | 12:25 pmModified: 08 Feb 2026 | 12:50 pm
HIGHLIGHTS
  1. पुलिस ने 12 किलो एमडी (Mephedrone) ड्रग्स ज़ब्त किया
  2. ग्राम सुरजना में भुवानीराम सिकलीगर के खेत में यह फैक्ट्री चल रही थी
  3. तस्कर अब घने पेड़ों और खेतों के बीच छिपी हुई जगहों पर सीधे फैक्ट्रियां लगा रहे

मंदसौर: MD Factory Busted In Mandsaur मध्यप्रदेश का मंदसौर जिला नशे का हॉटस्पॉट बनते जा रहा है। यहां नशे के तस्कर नहीं बल्कि सीधे फैक्ट्री लगाकर ड्रग्स और खतरनाक नशीले सामान बनाए जा रहे हैं। पुलिस की टीम ने एक बार​ फिर नशे की फैक्ट्री में दबिश देकर 12 करोड़ रुपए का एमडी ड्रग्स जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी धर दबोचा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पर पुलिस की दबिश

MD Factory Busted In Mandsaur मिली जानकारी के अनुसार गांधीसागर डूब क्षेत्र से लगे ग्राम सुरजना में भुवानीराम सिकलीगर के खेत में गांव के कुछ लोग एमडी ड्रग्स बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान इलाके की पुलिस वहां आ धमकी। पुलिस को देखकर आरोपी ड्रग्स छोड़कर भागने लगे। लेकिन पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपी दीपक लोहार और सुमित लोहार को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 12 किलो एमडी ड्रग्स भी जब्त किया है। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए नशे के सामान की कीमत बाजार में करीब 12 करोड़ रुपए है।

संतरे के बगीचे में बना रहे थे ड्रग्स

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मंदसौर जिले में ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित होने का खुलासा हुआ है। इससे पहले डूब क्षेत्र से सटे ग्राम हिंगोरिया बड़ा में भी फैक्ट्री मिली थी। इसके पहले बोलिया के समीप गांव में संतरे के बगीचे में भी एमडी की फैक्ट्री मिल चुकी है। बता दें कि बीते दिनों एमडी का कारखाना पकड़ाए जाने के बाद जिले में भी पुलिस कई जगहों पर तलाश कर रही थी।

पूर्व सरपंच के घर मिला ड्रग्स का जखीरा

बता दें कि हाल ही में नारकोटिक्स टीम ने नीमच फोरलेन बायपास रोड पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार युवकों के पास से 806 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की थी। वहीं, पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पूर्व सरपंच के घर पर ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी दी थी। इस सूचना पर पुलिस ने मंदसौर में दबिश दी। हालांकि दबिश से पहले ही पूर्व सरपंच मौके से फरार हो गया। उसके घर के पास बनी पानी की हौद से एमडी बनाने के उपकरण और तैयार मादक पदार्थ बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इसे मेफेड्रोन या 'म्याऊ-म्याऊ' भी कहा जाता है। यह एक बहुत ही खतरनाक सिंथेटिक नशीला पदार्थ है जो दिमाग और शरीर पर बुरा असर डालता है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: MD Factory Busted In Mandsaur and seized 12 crore Drugs

शहर की खबरें
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am