Mathura Family Suicide: ‘हम सुसाइड कर रहे हैं…’, पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी, मौत से पहले बनाया वीडियो और सुसाइड नोट में कह दी ये बड़ी बात
Mathura Family Suicide: ‘हम सुसाइड कर रहे हैं…’, पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी, मौत से पहले बनाया वीडियो और सुसाइड नोट में कह दी ये बड़ी …

Mathura Family Suicide
- घर में मृत पाए गए किसान और परिवार
- दंपति और तीन बच्चों की मौत
- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासे
मथुरा: Mathura Family Suicide: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के खप्परपुर गांव में मंगलवार को एक दंपति और उनके तीन बच्चे अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें संदेह है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है। पुलिस को परिवार के मुखिया द्वारा बनाया गया एक वीडियो और दीवार पर लिखे संदेश के अलावा एक सुसाइड नोट भी मिला है।
सुसाइड नोट में खुला सच (Family Suicide Case)
मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान किसान मनीष कुमार (35), उनकी पत्नी (32 वर्ष), बेटी हनी (आठ) व प्रियांशी (पांच) तथा बेटे प्रतीक (तीन) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘वे अपने घर के एक कमरे में मृत पाए गए।’’ उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “वे अपने घर के एक कमरे में मृत पाये गये। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि मनीष की मौत करंट लगने से हुई, उसकी पत्नी की मौत फंदे से हुई, जबकि तीनों बच्चों की मौत गला घोंटने से हुई।”
मथुरा में परिवार का रहस्यमय अंत! (Uttar Pradesh News)
Mathura Family Suicide: पुलिस ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मनीष कुमार के भाई से मिली। पुलिस के मुताबिक, जब बच्चे सुबह खेलने के लिए बाहर नहीं आए, तो मनीष का भाई कुछ ग्रामीणों के साथ दीवार फांदकर घर के अंदर गया और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा, जहां उसने अपने परिवार के सदस्यों को मृत पाया। पुलिस के अनुसार, कथित सुसाइड नोट में मनीष ने लिखा था कि वह और उसकी पत्नी स्वेच्छा से अपनी जान देना चाहते हैं और उनकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। क्षेत्राधिकारी (महावन) श्वेता वर्मा ने सुसाइड नोट का हवाला देते हुए बताया कि मनीष कुछ समस्याओं से परेशान था और उन्हें दूसरों के साथ साझा करने में असमर्थ था।
दंपति और 3 बच्चों की मौत (Husband Wife Suicide)
Mathura Family Suicide: मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि मनीष ने घटना से पहले अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में मनीष ने कहा था कि वह स्वेच्छा से यह कदम उठा रहा है। उसने वीडियो में यह भी बताया कि उसने हाल ही में किसी को 12 लाख रुपये में एक प्लॉट बेचा था और खरीदार से पैसे भी प्राप्त किए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को पीड़ित परिवार को पूरा सहयोग प्रदान करने व मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच जारी है। आगरा के संभागीय आयुक्त नागेंद्र प्रताप अपराह्न में शवगृह पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मृतकों की पहचान किसान मनीष कुमार (35), उनकी पत्नी (32) और उनके तीन बच्चों हनी (8), प्रियांशी (5) और प्रतीक (3) के रूप में हुई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mathura Family Suicide News
MATHURA
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm

