Moradabad DM Tractor Ride Video: जलमग्न था पूरा इलाका तो ट्रैक्टर पर सवार हो गए जनपद के DM.. बेहद कठिन हालात में लिया बाढ़ का जायजा, आप भी देखें वीडियो
डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य किए जाएंगे। साथ ही बाढ़ शरण स्थलों, मेडिकल …

Moradabad DM Tractor Ride Viral Video
- बाढ़ के बीच ट्रैक्टर पर सवार हुए डीएम।
- जलमग्न गांवों में पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
- राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
Moradabad DM Tractor Ride Viral Video: अब्दुल्ला खान/मुरादाबाद: जिले के कोसी नदी के तटीय इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रभावितों का हल चल जानने जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह के साथ मूंढापांडे क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। चूंकि इस दौरान पूरा इलाका जलमग्न था लिहाजा डीएम और विधायक ट्रैक्टर पर सवार होकर भीतखेड़ा, हिरनखेड़ा, मिलक, बिसाड़ समेत आसपास के इलाकों में पहुंचे। जलभराव के कारण प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में दिक्कत होने पर ट्रैक्टर का सहारा लिया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश
मौके पर डीएम ने बाढ़ की स्थिति, खेतों में भरे पानी और ग्रामीणों को मिल रही राहत एवं बचाव सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

Moradabad DM Tractor Ride Viral Video: डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है। जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य किए जाएंगे। साथ ही बाढ़ शरण स्थलों, मेडिकल कैंप और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।
'किया जाएगा वास्तविक नुकसान का आकलन" : डीएम
फसल नुकसान को लेकर भी प्रशासन ने स्थिति साफ कर दी है। डीएम के मुताबिक फिलहाल खेतों में पानी भरा हुआ है, लेकिन जलस्तर तेजी से कम भी हो रहा है। पानी सामान्य होने के बाद ही फसलों को हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम सर्वे करेगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पात्र किसानों को नियमानुसार फसल क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
Moradabad DM Tractor Ride Viral Video: वहीं, रजेड़ा नदी के बहाव क्षेत्र में सुधार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी भी डीएम ने दी। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद नियमानुसार जरूरी सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासनिक टीम लगातार हालात पर नजर रख रही है और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
महिला जूनियर एशिया कप के पहले मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया
शिक्षक दिवस पर अपने स्कूल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, छात्र जीवन को याद किया
भारी बारिश के बीच पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर ‘बाढ़ के सर्वोच्च बिंदु’ के पार पहुंचा
सोनभद्र में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया
नेपाल त्रासदी : जल विद्युत परियोजना की सुरंग से एक चीनी नागरिक को बचाया गया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बाढ़ और जलभराव के कारण प्रभावित गांवों तक पहुंचने के लिए डीएम ने ट्रैक्टर का सहारा लिया।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Moradabad DM Tractor Ride Video: District Magistrate Inspects Flood-Hit Villages Amid Waterlogging
MORADABAD
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am